ट्रिपल आईटी में जुलाई से एमटेक और पीएचडी की पढ़ाई
भागलपुर
ट्रिपल आईटी में जुलाई से एमटेक और पीएचडी की कक्षा शुरू हो जाएगी। इसको लेकर अगले माह से नामांकन की प्रक्रियाएं शुरू होंगी। निदेशक की देखरेख में ट्रिपल आईटी की टीम नए सत्र में सिलेबस के अनुरूप पढ़ाने की रूपरेखा पर काम कर चुकी है। निदेशक प्रो. अरविंद चौबे ने कहा कि दो साल से प्रक्रिया चल रही थी। कोर्स को लेकर मंत्रालय से सहमति मिल चुकी है। अब इस बार नामांकन और कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
ट्रिपल आईटी के पीआरओ डॉ. धीरज सिन्हा ने बताया कि डाटा साइंस, सिग्नल प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रिकल व्हीकल तकनीक से एमटेक कराया जाएगा। छात्र इलेक्ट्रिकल वाहन बनाने की प्रक्रिया को जान सकेंगें। दो साल के इस कोर्स को कराने के लिए शिक्षकों की कमी पूरी हो चुकी है। वहीं, नयी कंपनी विटी के साथ समझौते के तहत पीजी डिप्लोमा कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड मशीन लर्निंग में कराया जाएगा। एमटेक में कुल 60 सीटें होंगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
