बीजेपी नेता प्रभात झा के ताबड़तोड़ ट्वीट से पार्टी में हलचल
भोपाल
बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के हटते ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का दर्द सामने आ गया. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने सोशल मीडिया में एक के बाद एक कई ट्वीट कर सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर प्रभात झा ने ये ट्वीट किसको लेकर किए हैं. खास बात यह है कि प्रभात झा ने इन सभी ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान को भी टैग किया है.
किसी के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। कल आपके साथ भी हो सकता है।@narendramodi @AmitShah @JPNadda @ChouhanShivraj @BJP4India @BJP4MP
— Prabhat Jha (@jhaprabhatbjp) July 14, 2019
प्रभात झा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि किसी के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए, क्योंकि कल यह आपके साथ भी हो सकता है. अच्छा ‘संगठक’ वही होता है जो हर व्यक्ति को काम में जुटा ले. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि जिम्मेदारी का मतलब 'मैं ही हूं' का भाव नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही प्रभात झा ने यह भी लिखा है कि आप जो नहीं हैं, वैसा बनने के लिए कोशिश करें लेकिन नाटक नहीं. प्रभात झा ने इसके साथ ही लिखा है कि दूसरों को कष्ट देने वालों को जब खुद कष्ट होता है तो उसे अपनी गलती समझ आती है.
अच्छा व्यक्ति "संगठक" वह है जो हर व्यक्ति को काम मे जुटा ले।@narendramodi @AmitShah @JPNadda @ChouhanShivraj @BJP4India @BJP4MP
— Prabhat Jha (@jhaprabhatbjp) July 14, 2019
इसके अलावा भी प्रभात झा ने कई और बातें सोशल मीडिया में लिखी हैं. इस ट्वीट के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर प्रभात झा के निशाने पर पार्टी में कौन है? गौरतलब है रामलाल के पास मध्य प्रदेश का प्रभार था और विधानसभा और लोकसभा चुनावों में प्रभात झा को अपेक्षा के अनुरूप तवज्जो नहीं मिली थी. लोकसभा चुनावों में तो उन्हें पार्टी दफ्तर में ही बैठने के लिए कह दिया गया था. वहीं, प्रभात झा के इन ट्वीट को सियासी हलकों में रामलाल से जोड़कर देखा जा रहा है.
आप जो नहीं हैं, उसे बनने के लिए प्रयास तो करें पर नाटक नहीं।@narendramodi @AmitShah @JPNadda @ChouhanShivraj @BJP4India @BJP4MP
— Prabhat Jha (@jhaprabhatbjp) July 14, 2019
bhavtarini.com@gmail.com 