भारत में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में,रिकवरी आंकड़ा 78%-हर्षवर्धन

भारत में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में,रिकवरी आंकड़ा 78%-हर्षवर्धन

 नई दिल्ली
भारत में कोरोना  की रफ्तार थम नहीं रही है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज संसद में कहा कि देश में कोरोना के संक्रमण की दर कम है। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 के नए मामले और मौतों पर रोक लगाने में कामयाबी मिली है।

13 राज्यों में ही ज्यादा मौतें
हर्षवर्धन ने 18 दिन के मॉनसून सत्र के पहले दिन कहा कि ज्यादातर नए केस और मौतें महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, केरल और गुजरात से आ रहे हैं।

60 फीसदी से नए मामले 5 राज्यों से
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान 77,512 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या 37,80,107 तक हो गई है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत 78% हो गया है। हर्षवर्धन ने कहा कि 60 फीसदी से ज्यादा नए केस 5 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार की प्लानिंग को लेकर लोकसभा में बयान दिया है. हर्षवर्धन ने कहा कि अधिकतम मामले और मौतें मुख्य रूप से महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, केरल और गुजरात में हुई हैं. उन्होंने कहा कि हमारे प्रयासों से देश में कोरोना पर रोकथाम लगी. प्रति 10 लाख भारत में 3,328 केस हैं और 55 मौतें हुई हैं. दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में ये कम है.

प्रति 10 लाख मौतों की दर कम
केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में कहा कि भारत में प्रति 10 लाख लोग 3,328 लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं जबकि प्रति 10 लाख मौतों का आंकड़ा 55 है। उन्होंने कहा कि कोरोना से प्रभावित दुनिया के देशों में यह सबसे कम है।

देश में 48 लाख के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 48,46,428 लाख हो चुकी है जबकि 9,86,598 लाख ऐक्टिव केस हैं। 37,80,108 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। इस जानलेवा बीमारी ने देश में अबतक 79,722 लोगों की जान ले ली है। पिछले 24 घंटे देश में कोरोना के 92,071 नए केस सामने आए हैं और 1,136 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज सदन को कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार के कदमों की जानकारी दी. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोरोना के हालात अब सुधरे हैं. देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ सार्थक लड़ाई लड़ी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि आज देश में पर्याप्त मात्रा में कोरोना किट, दवाईयां और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. देश में एक्टिव केस से ज्यादा संख्या में लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं. कोरोना के खिलाफ देश एक जुट है.