लूडो खेल का मामूली विवाद बना हत्या का कारण

लूडो खेल का मामूली विवाद बना हत्या का कारण


रायपुर। लूडो खेलने के दौरान आपस में हुए विवाद के चलते आवेश में आये युवक अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना विधानसभा थाना अंतर्गत आने वाले गांव नरदहा की बताई जा रही है। बताया जाता है कि यहां पर दो मित्र कामदेव धीवर व खिलेश्वर साहू आपस में लूडो खेल रहे थे। खेल-खेल में किसी बात को लेकर दोनों मित्रों में कहा सुनी हो गई इसी बीच आरोपी खिलेश्वर साहू अपने मित्र से उधारी मेंं दिए गए रुपए की मांग करने लगा। जिससे विवाद बढ़ गया और आवेश में आकर खिलेश्वर ने कामदेव धीवर पर चाकू से हमला कर दिया। कामदेव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी खिलेश्वर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।