वृध्दजनों ने खेल में दिखाया जौहर, राज्यपाल के हाथों होगें पुरस्कृत

वृध्दजनों ने खेल में दिखाया जौहर, राज्यपाल के हाथों होगें पुरस्कृत

रायपुर
समाज कल्याण विभाग और सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के सहयोग से मंगलवार को अर्न्तराष्ट्रीय वृध्दजन का आयोजन किया जायेगा। इसी तारतम्य में बी.टी.आई ग्रांऊड में वृध्दजनों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 12 वृध्द महिलाओं सहित करीब 70 वृध्दजनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 1 अक्टूबर को माननीय  राज्यपाल के द्वारा पुरस्कार दिये जाएगें।