सड़क हादसे में तीन की मौत, खड़ी ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियों
रायपुर
नेशनल हाईवे में तिल्दा के पास देवरानी जेठानी नाला के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत होने की खबर है वहीं दो गंभीर रुप से घायलों को भर्ती कराने के लिए अंबेडकर अस्पताल लाया जा रहा है। हादसा इतना जबर्दस्त था कि स्कॉर्पियों के तेज रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है वह खड़ी ट्रक से सीधे जा टकराई। स्कॉर्पियों के पीछे पटेल जी लिखा हुआ है और स्कॉर्पियों का नंबर है सीजी 10 एफए 1680। हादसे के तत्काल बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे। स्कॉर्पियों में सवार पांचों अंदर में ही फंस गए थे। घायलों को ग्रामीणों ने ही बाहर निकाला। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर विवेचना कर रही है। मृतकों के बारे में अभी शिनाख्त नहीं हो गई है।
bhavtarini.com@gmail.com 
