अंजुम मुद्गिल ने मास्टर्स मीट में विश्व रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन किया

अंजुम मुद्गिल ने मास्टर्स मीट में विश्व रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली
अंजुम मुद्गिल ने 12वें सरदार सज्जन ंिसह सेठी स्मारक मास्टर्स निशानेबाजी प्रतियोगिता में सोमवार को यहां पहले दिन महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व कप के फाइनल्स में बने रिकार्ड से बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यहां कर्णी ंिसह निशानेबाजी रेंज में आयोजित प्रतियोगिता के हर स्पर्धा में देश के शीर्ष 15 निशानेबाज भाग लेने के पात्र है। तोक्यो ओलंपिक 2020 का कोटा पहले ही हासिल कर चुकी विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज अंजुम ने यहां फाइनल्स में 253.9 अंक हासिल किया जबकि विश्व की शीर्ष खिलाड़ी अपूर्वी चंदेला ने 252.9 अंक हासिल किया। मेहुली घोष अपूर्वी से 0.7 अंक पीछे रही। पश्चिम बंगाल की इस खिलाड़ी ने हालांकि जूनियर महिला फाइनल को 253 के स्कोर के साथ अपने नाम किया। इलावेनिल वलारिवन (252.4 अंक) ने इसमें रजत पदक हासिल किया। वायुसेना के रवि कुमार पुरूषों के 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा के विजेता बने।