रोज करें 15 मिनट की रिवर्स वाकिंग, दूर हो जाएंगी कई समस्याएं

भोपाल, नियमित रूप से व्यायाम और योग का अभ्यास आपको निरोग रखता है। योग और एक्सरसाइज के अलावा रोजाना पैदल चलना या टहलना बहुत फायदेमंद होता है। ये तो आप भी जानते होंगे कि नियमित रूप से वॉकिंग करने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट हेल्थ, किडनी हेल्थ और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियां काफी हद तक नियंत्रित रह सकती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उल्टा चलने या फिर पीछे की ओर चलने के से भी शरीर को कई लाभ मिलते हैं। जी हां आपने सही सुना पीछे की ओर चलना एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है जो न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि नियमित अभ्यास से आपके मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करता है।
तुरंत फर्क दिखाई देगा
विपरीत चलने और दौड़ने से कमर दर्द की समस्या दूर होती है। यदि आप प्रतिदिन 15 मिनट के लिए रिवर्स वॉकिंग एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको तुरंत फर्क दिखाई देगा। इसी तरह, वजन नियंत्रण में रहता है।
शरीर का संतुलन ठीक रहता है
उल्टा चलने से शरीर का संतुलन ठीक रहता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप सीधे चलने के बजाय रोजाना कुछ देर उल्टा चलते हैं तो इससे आपके दिमाग पर ज्यादा जोर पड़ता है। ऐसा करने से दिमाग ज्यादा काम करता है, जो शरीर के तालमेल और संतुलन को बढ़ाने के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। ऐसा करने से आपकी एकाग्रता भी बढ़ती है और मन स्वस्थ रहता है।
दिमाग स्वस्थ रहता है
रोजाना उल्टा चलने से आपका दिमाग स्वस्थ रहता है और दिमाग को ज्यादा काम करना पड़ता है। कई शोध और अध्ययन में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्या में रोजाना उल्टा चलने की प्रैक्टिस करना फायदेमंद होता है।
मांसपेशियों को फायदा मिलता है
दूसरी दिशा में उल्टा पैर चलने से मांसपेशियों को फायदा मिलता है और पैर मजबूत होते हैं। पीछे की तरफ की मांसपेशियों का व्यायाम उल्टा चलने से होता है। बहुत से लोग घुटने के दर्द से परेशान होंगे, उनके लिए ये एक अच्छा व्यायाम है, ऐसा करने से घुटने के दर्द को आराम मिलता है। घुटनों के तनाव को दूर करने और दर्द या सूजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना कुछ देर उल्टा टहलना बहुत फायदेमंद होता है।