कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा की

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा की

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा की

निम्न प्रदर्शन पर प्राचार्यों से मांगे जवाब

collector-reviewed-the-results-of-board-examinations Syed Javed Ali मण्डला - कलेक्टर हर्षिका सिंह ने दसवी तथा बारहवी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की समीक्षा की। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग से विकासखंडवार परीक्षा परिणामों की जानकारी मांगी। उन्होंने सभी बीईओ से उनके क्षेत्रांतर्गत स्कूलों के प्रदर्शन स्तर का ब्यौरा मांगते हुए खराब प्रदर्शन करने वाले प्राचार्यों से निम्न प्रदर्शन का कारण पूछा। कलेक्टर ने कक्षा बारहवी के परीक्षा परिणाम के प्रतिशत से असंतुष्टि जाहिर की तथा संबंधित अधिकारियों से सवाल किए। उन्होने संतुष्टिदायक परीक्षा परिणाम नहीं मिलने के कारण पूछे। उन्होंने केवलारी प्राचार्य को समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने और स्कूल संचालन में लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। समीक्षा बैठक में श्रीमती सिंह ने भीलवानी, उमरिया, मलवाथर तथा विभिन्न विकासखंडों के प्राचार्यों से कुल विद्यार्थी तथा सफल होने वाले विद्यार्थियों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विकासखंडों के स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता तथा रिक्त पदों के बारे में आंकड़ेवार समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने स्कूलों में अतिथि शिक्षक तथा हायरसेकण्डरी स्कूलों में संकायवार विषय शिक्षकों के भरे तथा रिक्त पदों के बारे में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित कन्या शिक्षा परिसर तथा उत्कृष्ट विद्यालयों के परीक्षा परिणामों की भी समीक्षा की। आवश्यक होने पर बच्चों को भी पढ़ाएं प्राचार्य - कलेक्टर ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी होने पर वे भी बच्चों को पढ़ाएं। उन्होंने दसवी तथा बारहवी की मुख्य परीक्षाओं के पहले विद्यार्थियों के लिए प्री-बोर्ड तथा प्री टेस्ट परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विगत वर्ष प्री-बोर्ड परीक्षाओं में निम्न प्रदर्शन करने वाले छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए स्कूल द्वारा किए गए प्रयासों का ब्यौरा मांगा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों की सूची बनाएं जहां विभिन्न विषयों से संबंधित शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है। उन्होंने आवश्यक शिक्षकों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्यों से स्कूल में उपलब्ध तथा अनुपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। बैठक में शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने ऑनलाईन अध्ययन के लिए मंडला ई-पाठशाला पर की चर्चा - कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोरोना संक्रमण के चलते शिक्षण संस्थानों के बंद रहने के कारण विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन शिक्षा व्यवस्था प्रदान करने संबंधी चर्चा की। उन्होंने प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज श्री आरके परोहा से पॉलीटेक्निक तथा आईटीआई से संबंधित कक्षाओं का ऑनलाईन मटेरियल एवं प्रोग्राम उपलब्ध कराने के बारे में बात की। उन्होंने तकनीकि विभागों के अधिकारियों से चर्चा करते हुए विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर, सामान्य ज्ञान, इग्लिश स्पीकिंग तथा अन्य प्रकार की जरूरी क्लासेस के संचालन के बारे में भी बात की। श्रीमती सिंह ने आगामी दिनों में ऑनलाईन माध्यम से मंडला ई-पाठशाला के संचालन तथा इसके लिए यूट्यूब चैनल तथा अन्य ऑनलाईन प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों के उपयोगी कार्यक्रम तैयार करें तथा इसे ऑनलाईन प्लेटफार्म पर शेयर करें।