किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस - भाजपा आमने सामने

किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस - भाजपा आमने सामने

किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस - भाजपा आमने सामने

कांग्रेस केंद्र और भाजपा प्रदेश सरकार पर मड रही आरोप

कल भाजपा - कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

congress-bjp-face-to-face-with-farmers-issue Syed Javed Ali मंडला - इस वर्ष प्रदेश में हुई अतिवृष्टि के चलते बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद हुई है। इस किसान खासे परेशां है। किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश में पक्ष - विपक्ष खुलकर एक दूसरे केसामने आ गए है। कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ़ी का अपना वादा पूरा करने का दावा कर रही है तो वहीं भाजपा कांग्रेस पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए किसान आक्रोश आंदोलन कर रही है। कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगा रही है तो भाजपा प्रदेश की कमलनाथ सरकार से अतिवृष्टि से चौपाट फसलों का मुआवजा मांग रही है। सोमवार यानी 4 नवंबर को दोनों दल इन्ही मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे है। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई । जिसमें प्रदेश प्रवक्ता सी.पी.शुक्ला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डाॅ. अशोक मर्सकोले, उपस्थित थे । प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि समूचे म.प्र. में अतिवृष्टी एवं बाढ़ से भीषणतम प्राकृतिक आपदा का सामना किया है। इस आपदा से समूचे म.प्र. के 52 में से 39 जिलों की 284 तहसीलें प्रभावित हुई हैं, परन्तु केन्द्र सरकार के द्वारा म.प्र. के किसानों की उपेक्षा करते हुये आपदा राशि आवंटन में भेदभाव किया जा रहा है । इसी को लेकर पुरे म.प्र. में केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिनांक 04.11.2019 को किया जा रहा है तथा मण्डला में भी 4 नवम्बर को स्थानीय बंजर क्लब चैराहा में सुबह 11ः00 बजे से 01ः00 तक धरना दिया जावेगा।प्रेसवार्ता के दौरान राजेश कछवाहा, राकेश तिवारी, अमित शुक्ला, दीपेश बाजपेयी, रवि ठाकुर, जयेन्द्र चैधरी, संजय चैरसिया, अजय चैरसिया, रंजीत उईके सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे । तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार के द्वारा किसानों के साथ की गई वादाखिलाफी और उपेक्षा के खिलाफ प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत किसान आक्रोश आंदोलन 4 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी मण्डला के तत्वाधान में जिले के किसान भाई और भाजपा कार्यकर्ता प्रातः 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय में एकत्र होंगे जहां से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपेंगे। किसान अंदोलन में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद कैलास सोनी होंगे। इस अंदोलन में मण्डला सांसद केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर, विधायक एवं पूर्व मंत्री देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वति मरावी, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, शिवराज शाह, पंडित सिंह धुर्वे, जिलापंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष संतोष रजक, कृर्षि उपज मण्डी अध्यक्ष सुषमा मिश्रा, प्रकाश कटारे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेष शुक्ला सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं ने किसानों के इस अंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहूंचने की कार्यकर्ता आम जनता एवं किसान भाईयों से अपील की है।