महिला के पेट में मारा चाकू, गंभीर

महिला के पेट में मारा चाकू, गंभीर

भिलाई
पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने अपने मोहल्ले की एक महिला के पेट में चाकू से वार कर दिया, महिला घायल अवस्था में घर के पास की गली में गिरी पड़ी थी, जहां पति के आने के बाद से अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैंप-1 खंडे होटल के पीछे गली में रहने वाले शिकायतकर्ता पी दिवाकर राव की पत्नी एस नीला को उसी के मोहल्ले में रहने वाले आरोपित बी तेजा ने शनिवार की रात करीब 10 बजे चाकू मार कर दिया। घटना के एक दिन पहले शुक्रवार की रात को आरोपित ने शिकायतकर्ता की पत्नी से विवाद किया था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपित शनिवार की रात को उस पर चाकू से हमला कर दिया। शनिवार की रात को आरोपित, शिकायतकर्ता के घर पर पहुंचा। उसकी पत्नी से मारपीट करने की कोशिश की। महिला भागी तो आरोपित ने उसे चाकू लेकर दौड़ाया और होटल के पीछे वाली गली में उसके पेट में चाकू मार दिया। शिकायतकर्ता की बेटी पी अंतरा ने पीछे-पीछे जाकर देखा तो उसकी मां गली में पड़ी हुई थी। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी। पहले महिला को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया था। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।