विसर्जन कुंड में गणेश विसर्जन करने लोगों में दिखा उत्साह

रायपुर। महादेव घाट में बने विशेष विसर्जन कुंड में गणेश मूर्ति विसर्जन करने इस बार लोगों में भारी उत्साह देखा गया। मूर्ति विसर्जन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे पहली बार मास्क और सामाजिक दूर का पालन करने हुए दिखे। सांसद सुनील सोनी का विसर्जन स्थल पर अचानक पहुंचने से अधिकारी और कर्मचारी हड़बड़ा गए। सोनी ने इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था को देखकर उनकी पीठ भी थपथपाते हुए उनकी सराहना की। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने का आव्हान भी किया।
इसके अलावा नगर निगम की ओर से 8 - 8 घंटे की अवधि में 3 पॉलियों में 24 घंटे की ड्यूटी श्रद्धालु की सुरक्षा व सुविधा हेतु 4 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तक के लिये लगायी गयी है। तेलीबांधा तालाब, बूढातालाब एवं लाखे नगर चौक में श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार यहां पर अपनी गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने यहां छोड़ सकते है जहां से निगम की गाडि?ों में इन मूर्तियों को महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड में विसर्जित किया जाएगा।