बुराई, असत्य, अधर्म और अहंकार पर जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

बुराई, असत्य, अधर्म और अहंकार पर जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

अयोध्या का श्रीराम मंदिर सभी के लिए आस्था का केन्द्र  

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दशहरा पर्व देश-दुनिया में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अहंकार पर विनम्रता की सीख देता है। उन्होंने कहा कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने पर सदैव विजय ही प्राप्त होती है।

     मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार को जयपुर केे आदर्श नगर दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए और आमजन को संबोधित किया। उन्होंने पहले आदर्श नगर के श्रीराम मंदिर में राम दरबार के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की तथा मंदिर परिसर में ही लक्ष्मीनारायण विग्रह, राधाकृष्ण विग्रह के भी दर्शन किए।

     शर्मा ने कहा कि 500 वर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर की दिव्यता और भव्यता सभी ने देखी है। श्रीराम मंदिर सभी के लिए आस्था का केन्द्र है। साथ ही, यह दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केन्द्र भी बन गया है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दशहरा मैदान में भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ, रफीक खान, जयपुर हैरिटेज मेयर कुसुम यादव सहित विभिन्न गणमान्य एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट