माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी, भारत सहित दुनिया के कई देशों में बैंक-एयरपोर्ट और स्टॉक एक्सचेंज की सर्विस ‘ब्रेक’

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी, भारत सहित दुनिया के कई देशों में बैंक-एयरपोर्ट और स्टॉक एक्सचेंज की सर्विस ‘ब्रेक’

नई दिल्ली। अचानक माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में हुई गडबडी के चलते पूरी दुनिया में एयरपोर्ट, बैंक और स्टॉक एक्सचेंज प्रभावित हुए। भारत सहित कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। दुनिया की कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। स्पाइसजेट और इंडिगों ने भी इसी तरह की तकनीकी समस्या का हवाला दिया है। सिर्फ विमान सेवाएं ही नहीं, बल्कि कई देशों में बैंकिंग सेवाओं से लेकर टिकट बुकिंग और स्टॉक एक्सचेंज पर भी असर देखने को मिल रहा है।

क्राउडस्ट्राइक में तकनीकी दिक्कत

साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म क्राउडस्ट्राइक में तकनीकी दिक्कतों की वजह से कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने बताया है कि सर्वर में समस्या के चलते उनकी सेवाएं ठप हो गई हैं। एयरपोर्ट पर चेक-इन और चेक-आउट सिस्टम फेल हो गए हैं और बुकिंग सेवाएं भी प्रभावित हुई। इस गड़बड़ी का सबसे ज्यादा असर अमेरिकी विमान सेवा पर पड़ा है। अमेरिका के कई हिस्सों में 911 इमरजेंसी सेवा भी प्रभावित हुई है, जिससे नॉन-इमरजेंसी कॉल सेंटर की सेवाएं भी बाधित हो गई हैं।

एयरलाइंस सेवाएं ठप

स्पाइसजेट और इंडिगो जैसी एयरलाइंस ने सर्वर समस्या के चलते अपनी सेवाएं बाधित होने की जानकारी दी। एयरपोर्ट पर चेक-आउट और चेक-इन सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं। बुकिंग सेवाएं भी बाधित हो गई हैं। यात्रियों को कापफी परेशानी का सामना करना पडा।

अमेरिकी विमान सेवा पर सबसे ज्यादा असर

माइक्रोसॉफ्ट में आई गड़बड़ी का सबसे ज्यादा असर अमेरिकी विमान सेवाओं पर पडा है। अमेरिका में कई फ्लाइट्स या तो देरी से चल रही हैं या रद्द कर दी गई हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में भी बैंकिंग, टेलीकॉम, मीडिया आउटलेट और एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

आपातकालीन सेवाएं प्रभावित

अमेरिका के कई हिस्सों में इमरजेंसी सेवा 911 भी प्रभावित हुई है। इससे नॉन-इमरजेंसी कॉल सेंटर की सेवाएं भी बाधित हो गई हैं, जिससे लोगों को सहायता प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा—सुधार के लिए लगातार काम कर रहे 

सर्वर में गड़बड़ी पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान सामने आया है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वे इस मुद्दे से अवगत हैं और सेवाओं में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई टीमों को इस समस्या को सुलझाने के लिए लगाया गया है और वे इसके कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट