राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान ‘ के तहत लगाया ’नीम’ का पौधा

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान ‘ के तहत लगाया ’नीम’ का पौधा

लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

रायपुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने निवास में  ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘‘ के तहत अपनी मां स्वर्गीय गैंदी बाई वर्मा की स्मृति में नीम का पौधा लगाया।
    इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण सरंक्षण और संवर्धन के लिए देशवासियों से पौधा लगाने की अपील की है। पर्यावरण का संतुलन बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मानव जीवन को स्वास्थ्यवर्धक बनाने में पेड़ों की भूमिका को नकारा नही जा सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘‘ शुरू करने आह्वान किया था। इसी तारतम्य में देश भर में लोग अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

    मंत्री वर्मा ने कहा कि माँ की ममता का कोई मोल नही है। एक माँ से ज्यादा कोई और अपने बच्चों को प्यार नही कर सकती। सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरुर लगाएं, क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा रिश्ता मां का होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। इस अवसर पर उनके साथ कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट