फैन ने पूछा अर्जुन कपूर से कितना प्यार करती हैं आप, तो परिणीति चोपड़ा ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली
परिणीति चोपड़ा आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए बहुत तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही हाल ही में उनकी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। अब हाल ही में परिणीति ने ट्विटर पर अपने फैन्स से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए।
परिणीति से इसी सवाल-जवाब वाले सेशन में एक फैन ने उनसे पूछा, आप अर्जुन कपूर से कितना प्यार करती हैं? इस पर परिणीति ने कहा कि अर्जुन हमेशा उनके इंडस्ट्री में पहले दोस्त रहेंगे।
बता दें कि अर्जुन और परिणीति काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते रहते हैं।
आज कल सोशल मीडिया पर बॉटल कैप चैलेंज काफी ट्रेंड कर रहा है। सभी इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं परिणीति ने भी इस चैलेंज को पूरा किया, लेकिन बहुत ही अलग तरीके से। परिणीति बॉटल के कैप को बैडमिंटन रैकेट की टिप से गिराती हैं। उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा को मेंशन किया था।
वैसे बता दें कि इन दोनों फिल्मों के साथ परिणीति हॉलीवुड की एक थ्रिलर में भी काम करने वाली हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 