मंत्री जेटली के निधन से देश ने स्पष्टवादी नेता खो दिया - मुख्यमंत्री कमल नाथ

मंत्री जेटली के निधन से देश ने स्पष्टवादी नेता खो दिया - मुख्यमंत्री कमल नाथ

भोपाल
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री कमल नाथ ने शोक संदेश में कहा कि श्री जेटली उच्च कोटि के विधि विशेषज्ञ होने साथ ही उत्कृष्ट राजनेता भी थे। वे देशहित से जुड़े मुद्दों पर  विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति के कारण पहचाने जाते थे।

श्री कमल नाथ ने कहा कि श्री अरूण जेटली के निधन से देश ने एक स्पष्टवादी और तार्किक दृष्टिकोण का  नेता खो दिया है।  उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों एवं नागरिकों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।