विमानन कंपनियों ने रखी ऐसी शर्त, पेड़ काटो तो शुरू करेंगे उड़ान

विमानन कंपनियों ने रखी ऐसी शर्त, पेड़ काटो तो शुरू करेंगे उड़ान

रायपुर
अभी तक रायपुर-जगदलपुर मार्ग के लिए किसी विमानन कंपनी की रुचि नहीं दिखाने की बात सामने आ रही थी, लेकिन बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर हवाई सेवा शुरू करने के लिए एक नया रोड़ा आ गया है। इसके तहत विमानन कंपनियों ने अनोखी शर्त रखी है। इसके तहत अब 2सी विजुअल फ्लाइट रूल्स (वीएफआर) के स्थान पर 3सी विजुअल फ्लाइट रूल्स को शामिल करना पड़ेगा। इसके तहत अब उस क्षेत्र से पेड़-पौधों व अतिक्रमण को हटाना होगा। विमानन सूत्रों का कहना है कि विमानन कंपनियों ने सीधे ही कह दिया है कि बिना इसके इस क्षेत्र में सुचारु रूप से विमानों का परिचालन करना संभव नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले साल एयर ओडिशा ने रायपुर से जगदलपुर के लिए उड़ान शुरू की थी, लेकिन वह सही ढंग से विमान नहीं उड़ा पा रहा था। इसके चलते डीजीसीए ने अनुबंध तोड़ दिया था।