श्रीमहाकाल लोक क्षेत्र विकास योजना के दूसरे चरण में विकसित होगा हेरिटेज कारीडोर  

श्रीमहाकाल लोक क्षेत्र विकास योजना के दूसरे चरण में विकसित होगा हेरिटेज कारीडोर  

अब रूद्र सागर झील को शिप्रा नदी से जोड़ा जाएगा, रामघाट मार्ग का कायाकल्प होगा

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में श्रीमहाकाल लोक का लोकार्पण करने आ रहे हैं। इसी के साथ श्रीमहाकाल लोक क्षेत्र विकास योजना के दूसरे चरण (मृदा प्रोजेक्ट-2) का काम शुरू हो जाएगा। इसमें रूद्र सागर झील की गाद निकालने, कीचड़ साफ करने, उसे शिप्रा नदी से जोड़ने और रामघाट मार्ग का कायाकल्प करने सहित कई कार्य किए जाएंगे।

इसे भी देखें

महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में CM शिवराज ने आमजन को आमंत्रित किया

महाराजवाड़ा भवन को हैरिटेज के रूप में तैयार 
सरकार ने यह कार्य वर्ष 2024 तक पूरे करने का लक्ष्य रखा है। इस चरण में ऐतिहासिक महाराजवाड़ा भवन को हैरिटेज के रूप में तैयार कर महाकाल मंदिर परिसर से जोड़ा जाएगा। पुराने अवशेषों का समावेश कर इस भवन का आंशिक उपयोग कुंभ संग्रहालय के रूप में भी किया जाएगा।

इसे भी देखें

महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय दिखाएगा मंगल यान फिल्म 'यानम्'

महाराजवाड़ा भवन-महाकाल मंदिर परिसर का एकीकरण 
विकास योजना के दूसरे चरण में मूलत: महाराजवाड़ा परिसर का विकास किया जाएगा। इसमें महाराजवाड़ा भवन-महाकाल मंदिर परिसर का एकीकरण करने के साथ सरकार स्थानीय कला एवं संस्कृति को दर्शाते हुए सांस्कृतिक हाट का निर्माण करेगी। फसाड ट्रीटमेंट के जरिये रामघाट की ओर जाने वाले पैदल मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा।

इसे भी देखें

शिवराज सरकार बुजुर्गों को हवाई जहाज से कराएगी तीर्थ यात्रा

ठेला व्यापारियों के लिए अलग व्यवस्था 
फेरी व ठेला व्यापारियों के लिए अलग व्यवस्था, वास्तुकलात्मक रूप से गलियों का सौंदर्यीकरण, रामघाट पर सिंहस्थ थीम आधारित डायनेमिक लाइट-शो तैयार किया जाएगा। इसके अलावा पार्किंग, धर्मशाला, प्रवचन हाल एवं अन्न् क्षेत्र का भी निर्माण होगा। इन पर काम शुरू भी हो गया है।

इसे भी देखें

जानिये भगवान महाकाल द्वारा अधिष्ठित नगरी उज्जयिनी (उज्जैन) के बारे में

झीलों का जीर्णोद्धार कर संवारा जाएगा
रूद्र सागर जीर्णोद्धार, छोटा रूद्र सागर झील फ्रंट, रामघाट का सौन्दर्यीकरण, पार्किंग, पर्यटन सूचना केंद्र, हरि फाटक पुल का चौड़ीकरण, रेलवे अंडरपास, रूद्र सागर पर पैदल पुल, महाकाल द्वार, बेगमबाग मार्ग का विकास, रूद्र सागर पश्चिमी मार्ग और महाकाल पहुंच मार्ग का उन्न्यन भी किया जाएगा। इसमें छोटा रूद्र सागर झील फ्रंट विकास योजना में लैंडस्केपिंग सहित मनोरंजन केंद्र, वैदिक वाटिका एवं योग केंद्र, मंत्रध्वनि स्थल एवं पार्किंग का विकास होगा। पार्किंग सूचना केंद्र एवं विक्रय केंद्र का विकास किया जाएगा। हरि फाटक ओवर ब्रिज की चारों भुजाओं को चौड़ा किया जाएगा और जयसिंहपुरा के समीप रेलवे अंडरपास बनाया जाएगा।

इसे भी देखें

...जब अजान के लिए अमित शाह ने बीच में भाषण रोक दिया

रूद्र सागर पर 210 मीटर लंबा पैदल पुल बनाया जाएगा
श्री महाकालेश्वर थाने के पास स्थित महाकाल द्वार का संरक्षण किया जाएगा और यहां हेरिटेज कारीडोर विकसित होगा। इसी तरह बेगमबाग क्षेत्र का विकास एवं सौंदर्यीकरण भी होगा। रूद्र सागर पर 210 मीटर लंबा पैदल पुल बनाया जाएगा, जो पीएचई की पानी की टंकी से महाकाल थीम पार्क को जोड़ेगा। 

मंदिर परिसर विस्तार के लिए 11 भवनों के अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण 
इस चरण में श्री महाकाल मंदिर परिसर के आगे के भाग का लगभग 70 मीटर तक विस्तार किया जाएगा। इसमें 11 भवनों के अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। इस क्षेत्र में बैठने का स्थान, लैंडस्केपिंग एवं पैदल मार्ग भी प्रस्तावित हैं।

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट