गजब विटामिन भरे हे छत्तीसगढ़ के बांसी में गीत की शानदार प्रस्तुति

गजब विटामिन भरे हे छत्तीसगढ़ के बांसी में गीत की शानदार प्रस्तुति

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय मैदान में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में लोक गायक सुनील तिवारी एवं साथियों ने मनमोहक और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से सभा गूंजने लगा। दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। उनके द्वारा बांसी के गुन कहो कहां तक, झन पालो एला हांसी में गजब विटामिन भरे पड़े हे छत्तीसगढ के बांसी में गीत गायन की शानदार प्रस्तुति दी गई।
    इस मौके पर श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री मोहन मरकाम, पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट