जन हितैषी नीतियों के लिए कांग्रेस सरकार गिराई: सिंधिया

जन हितैषी नीतियों के लिए कांग्रेस सरकार गिराई: सिंधिया

मेरे क्षेत्र की जनता मेरी भाग्य विधाता है : जज्जी

राज्यसभा सांसद सिंधिया ने किया बूथ-पन्ना प्रभारी सम्मेलन को संबोधित

asish malviya अशोकनगर। हम प्रदेश में 15 वर्षों में शिवराजसिंह चौहान द्वारा किये गए विकास कार्यों की लकीर को और आगे बढ़ाना चाहते थे। लेकिन कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया। इसलिए मैंने उनकी सरकार को गिरा दिया। यह बात आज बूथ एवं पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही। श्री सिंधिया अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के शाढोरा में भाजपा के बूथ,पन्ना प्रभारी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह झूठ बोले कौआ काटे, काले कौए से डरियो। 54 साल पहले मेरी दादी ने सरकार गिराई और अब मैंने श्री सिंधिया ने कहा कि जन हितैषी नीतियों के चलते 54 साल पहले मेरी दादी राजमाता सिंधिया ने डीपी मिश्रा की सरकार गिरा दी थी और 54 साल बाद जन विरोधी नीतियों के चलते ही मैंने कमलनाथ की सरकार गिरा दी। उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में ग्वालियर चंबल संभाग से अब तक कि सबसे अधिक सीटें जीत कर गईं । इसके बावजूद कोई कार्य नहीं हुए। बल्लभ भवन को दलालों के अड्डा बना डाला। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कहा कि कार्यकर्ता सिर्फ मान सम्मान और पहचान चाहता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जजपाल सिंह जज्जी नहीं वल्कि शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ रहे हैं। वहीं कमलनाथ पर निशाना साधते हुये कहा कि जिस मुख्यमंत्री ने एक बार भी अशोकनगर में कदम नहीं रखा उनको मुख्यमंत्री बनने का कोई अधिकार नहीं। कांग्रेसियों को बस कुर्सी की चिंता रहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि मोदी जी ने विश्व के पटल पर देश का नाम ऊंचा किया है। किसान सम्मान निधि 6 हजार रुपए शुरू की, जिसमें मुख्यमंत्री ने 4 हजार रुपए और बढ़ाकर 10 हजार किया। और किसानों और जरूरतमंदों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रहीं है। मेरा जन्म जनता की सेवा के लिए हुआ है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी जजपालसिंह जज्जी ने कहा कि मेरा जन्म जनता की सेवा के लिए हुआ है। महाराज सदैव जनता की सेवा के लिये तत्पर रहते हैं और ऐसी ही शिक्षा हमको देते हैं। उन्होंने कहा कि सिंधिया जी के लिए कांग्रेसी बोल रहे हैं कि वो विक गए है और हम सभी को बेच दिया है, मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि सिंधिया जी चार हजार करोड़ रुपये के मकान में रहते है। वो बिकेंगे क्या ? और क्या हम महाराज से पैसे की डिमांड कर सकते हैं। अरे धिक्कार है ऐसे लोगों और ऐसे पैसे पर। हम तो महाराज के ऐसे सिपाही है कि महाराज के कहने पर विधायकी छोड़ना तो क्या हम अपनी गर्दन भी कटाने से पीछे नहीं हटेंगे। मैं आप सभी से सिर्फ इतना आशीर्वाद चाहता हूं कि आप बस मुझे तीन साल और दे दें। मैं तीन साल में विकास के वो कार्य कर दिखाऊंगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। मैंने सदैव जनता को अपना भाग्य विधाता माना है। मेरे विधायक बनने पर कभी भी आपको ऐसा लगा कि मेरे स्वभाव में कोई बदलाब दिखा हो या आपके सम्मान में कभी कोई कमी रही हो।कार्यक्रम को सतना सांसद गणेश सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राजपुर मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस दौरान सागर विधायक शैलेंद्र जैन, कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी, मंडल प्रभारी भानु रघुवंशी, सह प्रभारी सुधीर रघुवंशी, धर्मेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, राजकुमार सिंह यादव, महामंत्री जयमण्डल यादव, सचिन चौधरी, नारायण प्रसाद शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, प्रतापभान सिंह यादव, मंडल सहप्रभारी सुधीर रघुवंशी, शाढोरा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी, अजय यादव, रविन्द्र दुवे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रचना नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मंच पर भाषण के दौरान श्री सिंधिया नीचे उतरकर सभी बूथ और पन्ना प्रमुखों से भी मिले। और सभी का उत्साह वर्धन किया।