बालाकोट एयरस्ट्राइक की प्लानिंग करने वाले सामंत गोयल बने नए रॉ चीफ
नई दिल्ली
नरेंद्र मोदी सरकार ने 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल को खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का प्रमुख नियुक्त किया है. इसके अलावा आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डॉयरेक्टर बनाया गया है.
बताया जा रहा है कि पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल ने ही बालाकोट एयरस्ट्राइक की पूरी प्लानिंग की थी, जबकि इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए डॉयरेक्टर अरविंद कुमार को कश्मीर मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है. अरविंद कुमार 1984 बैच के ही असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 