अब सुविधाजनक होगी यात्रा, छतरपुर, पन्ना, खरगोन, भिंड और मुरैना के बाईपास और हाईवे को मिली मंजूरी

अब सुविधाजनक होगी यात्रा, छतरपुर, पन्ना, खरगोन, भिंड और मुरैना के बाईपास और हाईवे को मिली मंजूरी

भोपाल। मध्यप्रदेश में निमाड़ की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है। छतरपुर, पन्ना, खरगोन, भिंड और मुरैना के बाईपास और हाईवे के लिए केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी है। नितिन गडकरी ने बताया कि, मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना, खरगोन, भिंड और मुरैना जिले में कई हाईवे और बाईपास सड़कों को मंजूरी दी गई है। इनके कारण यातायात का दबाव कम होगा और यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी।

मप्र के खरगोन जिले में एनएच-347सी पर कसरावद बाईपास, सैलानी बाईपास, खरगोन बाईपास और बिस्टान बाईपास के 2-लेन पेव्ड शोल्डर के साथ निर्माण को ईपीसी मोड 2022-23 के तहत 467.93 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। वहीं खरगोन जिले में एनएच-347सी  पर सरवरदेवला से पाल (मध्य प्रदेश - महाराष्ट्र सीमा) सड़क खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन सुधार कार्य को ईपीसी मोड के तहत 461.23 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। भिंड जिले में एनएच-552 एक्सटेंशन पर एटर रीअलाईनमेंट और भिंड बाईपास के 2-लेन पेव्ड शोल्डर सहित निर्माण को ईपीसी मोड 2022-23 के वार्षिक योजना के तहत 348.06 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।

छतरपुर और पन्ना जिलों में एनएच-43 पर गुलगंज-अमानगंज-पवई-कटनी मार्ग पर बरना नदी से केन नदी सेक्शन तक पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन में मौजूदा मध्यवर्ति लेन के उन्नयन और पुनर्निर्माण कार्य को ईपीसी मोड 2022-23 वार्षिक योजना के तहत  315.55 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। भारतमाला परियोजना के तहत मुरैना जिले के मैथाना गांव से कुरेथा गांव तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड अटल प्रोग्रेस-वे (चंबल एक्सप्रेस-वे) के निर्माण कार्य को हाइब्रिड एन्यूइटी मोड के तहत 944.801 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। भारतमाला परियोजना के तहत मुरैना जिले के झुंडपुरा गांव से मैथाना गांव तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड अटल प्रोग्रेस-वे (चंबल एक्सप्रेस-वे) के निर्माण को हाइब्रिड एन्यूइटी मोड के तहत 1289.87 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट