लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती वर्ष पर पूरे प्रदेश में

लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती वर्ष पर पूरे प्रदेश में

मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वर और इंदौर के कार्यक्रम में हुए शामिल

मंत्रीगणों ने भी जिलों में किया शस्त्र-पूजन

भोपाल, लोकमाता देवी अहिल्याबाई के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए महती कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष पर विजयादशमीं का पावन पर्व पूरे प्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवी अहिल्याबाई की पूर्व राजधानी महेश्वर और छावनी इन्दौर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की मंगलकामनाएं देते हुए देवी अहिल्याबाई द्वारा किये गये लोक कल्याणकारी कार्यों का स्मरण किया। शस्त्र-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने महेश्वर क्षेत्र के लिए 83 करोड़ 29 लाख रूपये के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में स्थापित लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

विजयादशमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पुलिस शास्त्रागार भोपाल में शस्त्र-पूजा की। कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी, रामेश्वर शर्मा एवं पुलिस कमिश्नर हरीनारायण चारी मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुये। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों की विधिवत पूजा की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

विजयादशमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पुलिस लाइन रीवा में शस्त्र पूजन किया। उप मुख्यमंत्री ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयदशमी पर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मनगवां विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति और अधिकारी उपस्थित रहे।

जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने विजयादशमी पर्व पर आज पुलिस लाइन खंडवा में पूर्ण विधि-विधान से शस्त्र-पूजा की। इसके बाद हवन कर शस्त्र आरती भी की गई। साथ ही सफेद कद्दू काटकर माता को भेंट भी दी गई। विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विजयादशमी के पावन अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन धार में शस्त्र-पूजन किया। अतिथियों द्वारा यहां वैदिक मंत्रोपचार व विधिविधान से शस्त्र पूजन और हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, धार विधायक सुनीना वर्मा, धरमपुरी विधायक कालुसिंह ठाकुर, मनोज सोमानी, जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी मौजूद रहे। 

विजयादशमी पर्व पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पुलिस लाइन नरसिंहपुर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल मौजूद थे।

विजयादशमी पर्व पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आज पुलिस लाइन जबलपुर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुये। जबलपुर सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी ने भी शस्त्रों की पूजा की।

सीहोर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन किया और सबकी सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही नागरिकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

विजयादशमी के पावन अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गाडरवाड़ा, जिला नरसिंहपुर में शस्त्र-पूजन किया। मंत्री सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन एवं सम्मान हमारी प्राचीन संस्कृति का परिचायक है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके ने विजयदशमी पर्व पर पुलिस लाईन मंडला में शस्त्र पूजन किया। मंत्री उईके ने सर्वप्रथम अस्त्र शस्त्रों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर महाआरती कर प्रसादी प्राप्त किया और साथ ही वाहनों का पूजन किया। मंत्री उईके विजय दशमी पर्व पर देश/प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाए दीं। इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विजयादशमी के पावन अवसर पर जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पुलिस लाइन इंदौर में शस्त्र-पूजन किया।

विजयादशमी के पावन अवसर पर वन मंत्री रामनिवास रावत ने विजयपुर जिला श्योपुर में शस्त्र-पूजन किया।

वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत द्वारा विजयादशमी पर्व की परम्परा अनुरूप विजयपुर पुलिस थाने में विधि विधान से शस्त्र पूजन किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया ने विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन झाबुआ में शस्त्र पूजन किया।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने सागर में शस्त्र-पूजन की। उन्होंने कहा कि शस्त्रों की पूजा करने से हमें साधना एवं कर्तव्य की अनुभूति होती है।

विजयादशमी के पावन अवसर पर सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन ग्वालियर में शस्त्र-पूजन किया।

विजयादशमी के अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा विधि विधान से शस्त्र-पूजन किया गया।

विजयादशमी के पावन अवसर पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुलिस लाइन शिवपुरी में शस्त्र-पूजन किया। उन्होंने दशहरा की शुभकामनाएँ दी।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने भिण्ड में शस्त्र-पूजन की। बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर पुलिस लाइन भिण्ड में हुए कार्यक्रम में मंत्री शुक्ला, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सनातन संस्कृति के विधि-विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गई।

सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने रतलाम में शस्त्र-पूजन किया। कार्यक्रम में मंत्री चैतन्य काश्यप सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भारतीय संस्कृति के विधि- विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं।

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने विजयदशमी पर्व पर पुलिस लाइन शाजापुर में शस्त्र पूजन किया। इस दौरान उन्होंने हवन भी किया। तत्पश्चात पुलिस जवानों द्वारा हर्ष फायर भी किये गये।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा दशहरे के पर्व पर पुलिस लाइन सीधी पहुंचकर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा अर्चना एवं शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया।

कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने विजयादशमी पर्व पर राजगढ़ पुलिस लाइन में शस्त्र-पूजन किया। उन्होंने कहा कि हमें शस्त्र और शास्त्र दोनों का अध्ययन एवं सम्मान करना चाहिए। शस्त्र पूजा हमें धर्म, कर्म और कर्तव्य का बोध कराती है। सांसद रोडमल नागर, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

पशुपालन एवं डेयरी स्वतंत्र राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने आज विदिशा पुलिस लाइन में दशहरा पर्व पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की है। प्रभारी मंत्री पटेल ने पुलिस लाइन में वाहनों की भी पूजा की तथा महिलाओं को त्वरित मदद के लिए जारी टोल फ्री नम्बरों के साइन तख्ती का विमोचन किया।

विजयादशमी के पावन अवसर पर मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पवार ने पुलिस लाइन रायसेन में शस्त्र-पूजन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल एवं विधायकगण उपस्थित थे।

लोकमाता अहिल्याबाई के 300वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद गणेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन सतना में दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर सतना विधायक सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

वन, पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने छतरपुर में शस्त्र-पूजा कर दशहरे की शुभकामनाएँ दी। इस दौरान जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट