लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में मप्र की आठ सीटों पर 71.72% मतदान

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में मप्र की आठ सीटों पर 71.72% मतदान

भोपाल। लोकसभा चुनाव के चौथे और मप्र में अंतिम चरण में सबसे ज्यादा 71.72% औसत मतदान हुआ। वैसे यह मतदान साल 2019 के 75.65% मतदान की तुलना में 3.93% कम है। चौथे चरण में मप्र मालवा-निमाड़ की 8 लोकसभा सीटें शामिल थीं। आठ सीटों में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खंडवा और खरगोन लोकसभा सीटें हैं। बता दें कि सोमवार को हुए मतदान के साथ प्रदेश की सभी 29 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी ​है।

बता दें कि वर्ष 2019 में मालवा-निमाड़ अंचल की सभी आठ सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटें जीती थीं। इस चुनाव के पहले चरण में 67.76, दूसरे में 58.59 और तीसरे चरण में 66.74% औसत मतदान हुआ था। वर्ष 2019 में प्रदेश में 71.16% औसत मतदान हुआ था। इस बार मध्यप्रदेश में वर्ष 2019 की तुलना में कम मतदान हुआ।

आंधी-वर्षा के कारण भी मतदान प्रभावित हुआ

मालवा निमाड के आठों सीटों पर सबेरे से मतदान अच्छी गति से चला, लेकिन बुरहानपुर, बड़वानी, धार, शाजापुर, सैलाना आदि क्षेत्रों में आंधी-वर्षा के कारण मतदान प्रभावित हुआ। कई जगह टेंट उखड़ गए, तो कई जगह बिजली भी गुल हो गई। जिसके चलते कुछ देर के लिए मतदान भी प्रभावित हुआ। हालांकि, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर रखी गई थी, जिससे मतदान पुन: प्रारंभ हो गया।

कैसी रही मतदान की स्थिति

लोकसभा सीट    2019    2024
देवास               79.46   74.86
उज्जैन             75.40   73.03
मंदसौर            77.84   74.50
रतलाम            75.66   72.86
धार                 75.25   71.50
इंदौर               69.31   60.53
खरगोन           77.82   75.79
खंडवा             76.90   70.72%
(नोट : 2024 के आंकड़े अनंतिम हैं। इसमें परिवर्तन संभावित है।)

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट