नौतपा में भी रहेगी प्रचंड गर्मी, राहत मिलने की संभावना नहीं 

नौतपा में भी रहेगी प्रचंड गर्मी, राहत मिलने की संभावना नहीं 

awdhesh dandotia
मुरैना। पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से सूर्य देव आग उगल रहे हैं और जनता बेहाल है कुछ दिन पूर्व जिले का तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच गया तो वहीं रात का तापमान 30 से भी अधिक हो गया है। स्थिति यह है कि लोग दिन भर पसीने से सराबोर हो रहे हैं और रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इधर मौसम विभाग का कहना है कि नौतपा में भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी और तापमान फिर से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।
एक सप्ताह से भी अधिक समय से भीषण गर्मी के कारण लोग सुबह 11:00 के बाद जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं और शाम 4:00 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गो पर सन्नाटा छाया रहता है। वहीं गली-मोहल्ले में तो इस गर्मी के दौर में आदमी तो क्या पशु पक्षी भी दिखाई नहीं दे रहे। सुबह 8:00 बजे से ही सूर्य देव की तपन आम जनता को विचलित कर रही हैं। दिन में यह स्थिति बन गई है कि लोगों के एसी भी दम तोड़ रहे हैं और कूलर पंखे पस्त हो चुके हैं। भीषण गर्मी में शीतल पेय पदार्थ ही लोगों के लिए सहारा बने हुए हैं।

नौतपा आज से 2 जून तक, वर्षा व आंधी का योग

ऐसा माना जाता है कि नौतपा जितना तपता है उतनी ही आगे अच्छी वर्षा होती है, लेकिन कुछ सालो से नौतपा के पहले या मध्य में खूब वारिश हुई थी, तब भी वर्षा ऋतु में ओसत वर्षा दर्ज हुई। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि सूर्य ग्रह इस वार 25 मई की रात्रि  03:17 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि के 10 अंशो पर सूर्य आता है, तब नौतपा शुरू होते हैं। वैसे तो रोहिणी नक्षत्र में सूर्य 14 दिनो तक रहते हैं, तब भीषण गर्मी और लू का समय रहता है लेकिन पहले नौ दिन यानी 25 मई से 02 जून तक विशेष गर्मी रहती हैं। 

इस वार वृष राशि गोचर कर रहे गुरु और शुक्र ग्रह के साथ सूर्य रहने से त्रिग्रही योग भी बनेगा। यही नहीं, करीब 24 वर्ष बाद नौतपा की अवधि में गुरु और शुक्र दोनो ग्रह अस्त भी रहेंगे। इनके चलते कोई शुभ मुहूर्त भी नहीं है। डॉ जैन ने कहा कि शुक्र की वृष राशि में शुक्र के साथ नौतपा होने से नौतपा के पहले अनेक स्थानों पर वर्षा, अंाधी व ओले गिरने का योग है।आगामी 24, 27, 29 मई और 1 व 3 जून में भी आंधी, पानी के विशेष योग है। सूर्य की नौतपा में रोहिणी नक्षत्र वृष राशि में गोचर से पृथ्वी और सूर्य की दूरी कम होने से सीधी सूर्य की किरणे पृथ्वी पर आने से तेज गर्मी और लू चलती हैं। इस बार की खास बात यह रहेगी कि नौ दिनों बाद भी गर्मी कम नहीं होगी और पूरे 14 जून तक सूर्य के वृष राशि में रहने तक रहेगी। यानी नौतपा से ज्यादा ग्वालियर चंबल संभाग में गर्मी, लू जून माह में रहेगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट