आलोक शर्मा ने तोडा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का रिकार्ड, पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीते 

आलोक शर्मा ने तोडा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का रिकार्ड, पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीते 

भोपाल, भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने बडी जीत हासिल की है। 2019 में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को 3 लाख 64 हजार 822 वोटों से मात दी थी। यह अभी तक का रिकॉर्ड जीत थी। आलोक शर्मा पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। शर्मा को 9 लाख 81 हजार 109 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव को 4 लाख 89 हजार 610 वोट प्राप्त हुए। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आलोक शर्मा ने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया।

दो बार विधानसभा का चुनाव में मिली हार

भोपाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा को कड़ी मेहनत के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी जीत मिली है। उन्हें दो बार भोपाल से विधानसभा चुनाव लड़ाया गया था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि आलोक शर्मा एक बार भोपाल के महापौर रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव में आलोक शर्मा ने रिकार्ड जीत हासिल की है।

1989 से भोपाल में लगातार जीत रही है भाजपा

भोपाल संसदीय सीट पर शुरु में तो कांग्रेस का दबदबा रहा। कांग्रेस को यहां 1957, 1962, 1971, 1980 और 1984 में जीत मिली थी, लेकिन उसके बाद से कांग्रेस को यहां कभी जीत नहीं हासिल हो पाई। 1989 से लेकर 2019 तक भोपाल को बीजेपी को जीत मिली है। 1989 से लेकर 1998 तक में सुशील चंद्र वर्मा जीतते रहे। वहीं 1999 में यहां से उमा भारती ने जीत हासिल की थी। इसके बाद दो बार 2004 और 2009 में कैलाश जोशी जीते थे। 2014 में आलोक संजर और 2019 में प्रज्ञा सिंह ठाकुर जीत हासिल की थी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट