मुरैना में बोले पीएम मोदी: कांग्रेस की लूट- जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी 

मुरैना में बोले पीएम मोदी: कांग्रेस की लूट- जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी 

मोदी ने माताओं-बहनों के सम्मान की रक्षा की है 

awdhesh dandotia
मुरैना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के मुरैना में आयोजित विशाल विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए विरासत टैक्स पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर किया एवं फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। जनसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री और गुना प्रत्याशी ज्योदिरादित्य सिंधिया, मुरैना प्रत्याशी शिव मंगल सिंह तोमर, भिंड प्रत्याशी संध्या राय और ग्वालियर प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह मंच पर उपस्थित रहे।

कांग्रेस को मध्यप्रदेश के विकास की विरोधी

कांग्रेस को मध्यप्रदेश के विकास विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री जी ने कहा कि मुरैना ने हमेशा उन्ही लोगों का साथ दिया है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है। मध्यप्रदेश की जनता जानती है कि समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो फिर उस समस्या से दूर रहने में ही भलाई होती है और जनता ये भी जानती है कि कांग्रेस ऐसी ही बहुत बड़ी समस्या है जो कि विकास विरोधी है। चम्बल के लोग कांग्रेस के कुशासन का वह दौर नहीं भूल सकते हैं, जब कांग्रेस ने चम्बल की पहचान खराब कानून व्यवस्था वाले क्षेत्र के तौर पर बना दी थी। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को देश के बीमारू राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने कांग्रेस द्वारा बनाए गए गड्ढों को भरने के बाद मध्यप्रदेश को नई पहचान दिलाई है।

चम्बल, काली सिंध, पार्वती लिंक परियोजना से सिंचाई की समस्या दूर होगी

भाजपा सरकार में चम्बल, काली सिंध, पार्वती लिंक परियोजना से सिंचाई की समस्या दूर होगी। पानी की समस्या को खत्म करने के लिए मुन्दरी बांध जैसे प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। करीब 2.5 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना ग्वालियर-श्योपुर रेलवे ट्रैक जैसे आधुनिक आधारभूत संरचना के कार्यों से इस क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। यहां लेदर पार्क भी विकसित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की देखरेख में ग्वालियर भी मजबूत हो रहा है। भाजपा सरकार में हुए विकास को भिंड, मुरैना, ग्वालियर के लोग और ज्यादा अनुभव कर रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस का वह काला दौर देखा है। 4 जून के बाद मध्यप्रदेश के तेजतर्रार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का विकास पहले से ज्यादा तेज गति से होगा।  

भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी

तुष्टिकरण की पराकाष्ठा करने के लिए कांग्रेस पर प्रहार करते हुए श्री मोदी जी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के 80 करोड़ जरूरतमंदों को नि:शुल्क राशन मुहैया कराया, 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए और 11 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाया। हर वर्ग को सभी सुविधाएं समान रूप से मिलनी चाहिए, लेकिन अगर कांग्रेस सरकार होती तो ये सभी सुविधाएं दलितों, वंचितों, गरीबों और आदिवासियों को देने की बजाय धर्म के आधार पर दी जाती, क्योंकि कांग्रेस तो डंके की चोट पर कहती है देश के संसाधनों पर पहला हक एक विशेष समुदाय का है। लेकिन मोदी कहता है देश के संसाधनों पर पहला हक, देश के गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों का है। कांग्रेस एक के बाद एक देश और जनता के परिवार को कमजोर करने वाली घोषणाएं कर रही है। कांग्रेस के शहजादे को आए दिन मोदी का अपमान करने में मजा आता है और उनकी भाषा पर आपत्ति भी जताई जा रही है। लेकिन इनकी भाषा पर दु:खी होने वाले लोग इन पर आपत्ति न जताएं क्योंकि कांग्रेस नामदार है और भाजपा कामदार है और नामदार तो कामदार को सदियों से ऐसे ही ठोकर मारते आए हैं। कांग्रेस के शहजादे अत्यधिक निराश हैं इसलिए देश की प्रबुद्ध जनता को इन नामदारों पर अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए क्योंकि हम कामदार सहन भी करेंगे और मां भारती की सेवा भी करेंगे।  

आतंकवादी अब भारत में प्रवेश करने से डरते हैं, लेकिन राहुल गांधी सबूत मांगते हैं

मोदी सेना का सम्मान करते हैं और राहुल गांधी व दिग्विजय सिंह अपमान: विष्णुदत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुरैना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंबल की धरती मुरैना में आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह राम प्रसाद बिस्मिल की धरती है। यहां के नौजवान सरहदों पर देश की रक्षा के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भारत माता की रक्षा करते हुए बलिदान तक दे देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के पास जाकर दीवाली मनाकर उनका सम्मान बढ़ाते हैं और उन्हें संबल देते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि देश में आतंकवाद को समाप्त करने का काम और पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। आज देश से आतंकवाद का खात्मा हुआ है। आतंकवादी अब भारत में प्रवेश करने से डरते हैं, लेकिन राहुल गांधी सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं और दिग्विजय सिंह सेना का अपमान करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस सालों में अभियान चलाकर गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है। इन 10 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया है और दुनिया में भारत का डंका बज रहा है इसलिए आज दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखती है।

यह चुनाव देश को 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने का चुनाव है

यह चुनाव सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का ही नहीं, बल्कि देश को 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रचंड मतों से पार्टी प्रत्याशी को जिताकर हम मुरैना सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालकर उनके हाथ मजबूत कर सके। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, ऐंदल सिंह कंसाना, पूर्व मंत्री व क्लस्टर प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, सांसद विवेक शेजवलकर, माया सिंह, संभागीय प्रभारी विजय दुबे, मुरैना जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, श्योपुर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, अरविंद सिंह भदौरिया, अनूप सिंह, दुर्गालाल विजय, कमलेश जाटव, सुबेदार सिंह, रघुराज सिंह कंसाना, गिरिराजसिंह दंडोतिया, मुंशीलाल, सरला रावत, नरेंद्र सिंह कुशवाह, बाबूलाल मेवाड़ा, अशोक अर्गल, अजब सिंह कुशवाहा, आरती गुर्जर, गुड्डी बाई, राकेश मावई, सत्यप्रकाश सखवार, कमलेश सुमन, परसुराम मुदगल एवं केदार यादव मंच पर उपस्थित रहे।  

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट