जल गंगा संवर्धन अभियान में नगरीय निकायों की उत्साहजनक भागीदारी

जल गंगा संवर्धन अभियान में नगरीय निकायों की उत्साहजनक भागीदारी

भोपाल, जल गंगा संवर्धन विशेष अभियान की गतिविधियों में सभी नगरों में जन-प्रतिनिधि, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उपयंत्री, निकाय के कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक एवं सफाईमित्र उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। सुरक्षित भविष्य के लिए धार्मिक महत्व की जल-संरचनाओं जैसे नदी, तालाब, बावड़ी, कुओं की साफ-सफाई के कार्य में श्रमदान कर सहयोग किया जा रहा है। स्थानीय जन-समूहों में गंगा दशहरा के पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। समाज के सभी वर्ग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। महिलाएं रांगोली बना रहीं, बच्चे निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग ले रहे, बुजुर्ग लोग युवा पीढ़ी को जल-संरचनाओं का महत्व समझाकर सहयोग दे रहे हैं।

जल-स्रोत के संरक्षण, जीर्णोद्धार व उन्नयन कार्यक्रम की प्रदेश स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान में 10 जून तक लगभग 99 हजार नागरिकों के जन-सहयोग से नदियों-तालाबों के घाट, कुओं/बाबडियों की साफ-सफाई एवं बावड़ियों पुताई की एवं पानी का सैंपल लेकर लेबोरेटरी में परीक्षण किया गया।

निकायों की जल-संरचनाओं के किनारे 29 हजार पेड़ लगाये गये। जल-संरचनाओं में 33 लाख घन मीटर का क्षमतावर्धन किया गया। जल-संरचनाओं से एक लाख 50 हजार (घन मीटर) गाद निकाली गई हैं।