आंध्रप्रदेश में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के छह लोगों की मौत, तीन गंभीर

आंध्रप्रदेश में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के छह लोगों की मौत, तीन गंभीर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर में भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार लारी और मिनी वैन के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले थे। इस सड़क हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सड़क दुर्घटना बोडुगुडेम, चिंटूर मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी बस्तर के रहने वाले हैं और किसी मुंडन कार्यक्रम से बस्तर वापस लौट रहे थे। मृतक जकगदलपुर के पंडरीपानी गांव का है।

इसे भी देखें

मॉरीशस के राष्ट्रपति ने सपरिवार किया रामलला का दर्शन, बोले अयोध्या आना सौभाग्य की बात

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन छत्तीसगढ़ का था। बोलेरो भद्रचलम की ओर से आ रही थी। और दोनो वाहन आमने- सामने टकराई जिससे बोलेरो पलट गई और ट्रक भी नीचे उतर गया। और ट्रक के सामने से बोलेरो वाहन चिपक गया। इसमें फंसे शवों को कटर से काटकर निकाला जा रहा है।

इसे भी देखें

15 महीनों तक रामलला को वेद मंत्र सुनाएंगे महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट